Friday, April 24, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

25 साल में झारखंड बना खेती का चैंपियन-आंकड़े बोल रहे हैं प्रगति की कहानी

November 12, 2025
in झारखंड
A A
25 साल में झारखंड बना खेती का चैंपियन-आंकड़े बोल रहे हैं प्रगति की कहानी!

25 साल में झारखंड बना खेती का चैंपियन-आंकड़े बोल रहे हैं प्रगति की कहानी!

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : खनिज संपदा और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध झारखंड ने अपनी 25 साल की यात्रा में विकास की नई इबारत लिखी है। जब यह राज्य 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हुआ था, तब यह चिंता जताई जा रही थी कि क्या यह पठारी इलाका खेती-किसानी में आत्मनिर्भर बन पाएगा?

लेकिन आज राज्य गठन के 25 सालों के बाद आंकड़े बताते हैं कि झारखंड ने कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। मेहनती किसानों, सिंचाई परियोजनाओं और तकनीकी हस्तक्षेपों ने सूखे इलाकों को हरा-भरा बना दिया है। खेतों में अब फसलों की लहरें हैं, तालाबों में मछलियां पल रही हैं और पशुपालन ने ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाई है।

धान की खेती बढ़कर 17.63 लाख हेक्टेयर

कृषि क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग आंकड़ों की बात करें तो, झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद प्रदेश में 10 लाख हेक्टेयर से भी कम भूमि में धान की खेती होती थी, जो आज बढ़कर 17.63 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले एक दशक में ही धान आच्छादन का रकबा 2.94 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। धान के उत्पादन की तुलना 2001 से करें, तो यह लगभग दोगुना हो गया है।

Related Post

Dhanbad News: बैग खोला तो निकली व्हिस्की की बोतलें, धनबाद रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad News: बैग खोला तो निकली व्हिस्की की बोतलें, धनबाद रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार

April 24, 2026
Big statement of Minister Deepika Pandey Singh in the Chief Minister Panchayat Incentive Award Ceremony

Jharkhand में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा बयान

April 24, 2026
Dhanbad News: टुंडी CSP केंद्र में डकैती का पर्दाफाश, पिस्टल की नोक पर पैसे उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: टुंडी CSP केंद्र में डकैती का पर्दाफाश, पिस्टल की नोक पर पैसे उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 24, 2026
Dhanbad News: धनबाद में गला रेतकर युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद में गला रेतकर युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

April 24, 2026

वर्ष 2001 में राज्य में 27.32 लाख टन धान का उत्पादन हुआ था, जो 2021-22 में रिकॉर्ड 53.65 लाख टन तक पहुंच गया। पिछले एक दशक में ही करीब 6.63 लाख टन धान का उत्पादन बढ़ा है। धान के अलावा अगर दलहन की बात करें तो आज झारखंड देश में दलहन उत्पादन में नौवें स्थान पर है, जहां प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन 1069 किलोग्राम है, जो वैश्विक औसत से भी अधिक है।

राज्य का दूध उत्पादन 10 लाख टन से बढ़कर 34 लाख हुआ 

फसलों के बाद अगर हम पशुपालन के क्षेत्र में भी झारखंड की 25 साल की प्रगति की रिपोर्ट पर बात करें तो पशुपालन के क्षेत्र में भी झारखंड ने नई पहचान बनाई है। राज्य का दूध उत्पादन 10 लाख टन से बढ़कर 34 लाख टन हो चुका है। झारखंड का अपना डेयरी ब्रांड “मेधा” अब अन्य राष्ट्रीय ब्रांडों को चुनौती दे रहा है।

वहीं झारखंड ने नीली क्रांति में भी नए आयाम हासिल किए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड में अब मत्स्य पालन में 14000 मीट्रिक टन से बढ़कर अब 3.63 लाख मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है।

झारखंड के किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने में बागवानी भी अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है. राज्य बनने के समय सूबे में बागवानी का कोई बड़ा आंकड़ा तक मौजूद नहीं है, लेकिन आज करीब 25 सालों के बाद 05 लाख हेक्टेयर में बागवानी की जा रही है।

झारखंड का कृषि बजट बढ़कर 4000 करोड़ 

झारखंड के किसानों ने राज्य को कृषि के क्षेत्र में बढ़ाने का काम किया ही है लेकिन राज्य सरकार ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। राज्य गठन के बाद झारखंड का कृषि बजट 400 करोड़ के करीब था जो अब बढ़कर 4000 करोड़ के करीब हो गया है. राज्य में सभी फसल मिलाकर उत्पादन भी 35 लाख टन से बढ़कर अब 74 लाख टन के करीब हो गया है।

लेकिन एक समस्या जो लगभग जस की तस बनी हुई है वह है कृषि का वर्षाजल पर निर्भर होना. राज्य की कृषि योग्य करीब 38 लाख हेक्टेयर जमीन में से 85% सिंचाई के लिए वर्षा जल पर निर्भर है.
हालांकि, झारखंड कृषि विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार अब भी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Related Posts

Dhanbad News: बैग खोला तो निकली व्हिस्की की बोतलें, धनबाद रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

Dhanbad News: बैग खोला तो निकली व्हिस्की की बोतलें, धनबाद रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार

April 24, 2026
Big statement of Minister Deepika Pandey Singh in the Chief Minister Panchayat Incentive Award Ceremony
झारखंड

Jharkhand में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा बयान

April 24, 2026
Dhanbad News: टुंडी CSP केंद्र में डकैती का पर्दाफाश, पिस्टल की नोक पर पैसे उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
झारखंड

Dhanbad News: टुंडी CSP केंद्र में डकैती का पर्दाफाश, पिस्टल की नोक पर पैसे उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 24, 2026
Next Post
Breaking: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड में रांची पुलिस, कांटा टोली से मोराबादी और स्टेशन तक पुलिस की पैनी नजर, हर वाहन की ली गई तलाशी

Breaking: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड में रांची पुलिस, कांटा टोली से मोराबादी और स्टेशन तक पुलिस की पैनी नजर, हर वाहन की ली गई तलाशी

Big breaking: रांची पुलिस ने मॉल ऑफ रांची के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से बरामद किए 15 लाख रुपये 

Big breaking: रांची पुलिस ने मॉल ऑफ रांची के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से बरामद किए 15 लाख रुपये 

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

The Kerala Story 2 OTT Release Date: Now Watch ‘The Kerala Story 2’ from the Comfort of Your Home

The Kerala Story 2 OTT Release Date: अब घर बैठे देखें ‘द केरला स्टोरी 2’, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

April 24, 2026

Big Breaking : आप को सबसे बड़ा झटका, राघव चड्डा समेत तीन सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन की

Dhanbad News: बैग खोला तो निकली व्हिस्की की बोतलें, धनबाद रेलवे स्टेशन से दो तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा बयान

Big Breaking : आप सांसद राघव चड्डा ने बीजेपी ज्वाइन करने का किया ऐलान, एक तिहाई सांसद भी…

Dhanbad News: टुंडी CSP केंद्र में डकैती का पर्दाफाश, पिस्टल की नोक पर पैसे उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra