Saturday, April 25, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी पर बड़ी बातचीत

November 20, 2025
in झारखंड
A A
मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी पर बड़ी बातचीत

मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी पर बड़ी बातचीत

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड के बुनकरों द्वारा निर्मित पारंपरिक सॉल भेंट स्वरूप प्रदान किया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहा।

बैठक में खड़गे ने बिहार की हालिया राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट ली। डॉ. अंसारी ने बताया कि इस बार अल्पसंख्यक, दलित तथा कई अन्य वर्गों का मतदान अपेक्षा के अनुसार नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में एम-ओबीसी द्वारा मुस्लिम वोटों में विभाजन हुआ और अब उनकी नजर झारखंड पर भी है।

युवाओं और पिछड़े मुस्लिम समाज के बीच उनकी बढ़ती पैठ राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर रही है, जिसका असर झारखंड में भी दिखाई दे रहा है।

Related Post

Saryu Rai active in improving road in Lohardaga, Badki Champi-Salgi road will be repaired soon

Lohardaga में सड़क सुधार को लेकर सरयू राय सक्रिय, बड़की चांपी–सलगी रोड जल्द होगी ठीक

April 25, 2026
Garhwa News: Mithilesh Thakur files FIR against MLA Satyendra Tiwari

Garhwa News: मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्र तिवारी पर दर्ज कराई FIR, आरोपों से मचा सियासी बवाल

April 25, 2026
Congress attacks "Jan Aakrosh Rally" in Jharkhand, accuses BJP of political posturing

झारखंड में “जन आक्रोश रैली” पर Congress का हमला, भाजपा पर लगाया राजनीतिक दिखावे का आरोप

April 25, 2026
Breaking News: Jagannathpur Temple Murder and Donation Box Theft Case Solved; 3 Accused Arrested

Breaking News: जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड और दान पेटी चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

April 25, 2026

जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी-मल्लिकार्जुन खड़गे

इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. अंसारी को स्पष्ट निर्देश दिए की “अपने समाज, युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करें। उनके बीच मजबूत उपस्थिति बनाइए और पूरी ईमानदारी से उनके हितों के लिए कार्य कीजिए।”

खड़गे ने आगे कहा- “अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों के साथ निष्पक्ष और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया को “झारखंड में हर समुदाय का सम्मान होता है। अल्पसंख्यक समाज की नाराज़गी दूर करने और हर विभाग में सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बातचीत के दौरान डॉ. अंसारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की “आप अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार मेहनत करते रहें और झारखंड का नाम देशभर में रोशन करें।”

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की “आपके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से मेरा मनोबल बढ़ा है। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन विभाग में जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सतत प्रयासरत हूँ और आगे भी पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करता रहूँगा।”

बैठक के अंत में खड़गे ने झारखंड के बुनकर समाज पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की “झारखंड के बुनकरों की वास्तविक स्थिति का विस्तृत सर्वे कराया जाए और इस समाज को आगे बढ़ाने तथा कांग्रेस संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।”

Related Posts

Saryu Rai active in improving road in Lohardaga, Badki Champi-Salgi road will be repaired soon
झारखंड

Lohardaga में सड़क सुधार को लेकर सरयू राय सक्रिय, बड़की चांपी–सलगी रोड जल्द होगी ठीक

April 25, 2026
Garhwa News: Mithilesh Thakur files FIR against MLA Satyendra Tiwari
झारखंड

Garhwa News: मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्र तिवारी पर दर्ज कराई FIR, आरोपों से मचा सियासी बवाल

April 25, 2026
Congress attacks "Jan Aakrosh Rally" in Jharkhand, accuses BJP of political posturing
झारखंड

झारखंड में “जन आक्रोश रैली” पर Congress का हमला, भाजपा पर लगाया राजनीतिक दिखावे का आरोप

April 25, 2026
Next Post
लापुंग और बेड़ो प्रखंड में JSLPS से जुड़ी महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल हुई कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

लापुंग और बेड़ो प्रखंड में JSLPS से जुड़ी महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल हुई कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

सीयूजे के रसायन विज्ञान विभाग में एंटी रैगिंग जागरूकता के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

सीयूजे के रसायन विज्ञान विभाग में एंटी रैगिंग जागरूकता के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Saryu Rai active in improving road in Lohardaga, Badki Champi-Salgi road will be repaired soon

Lohardaga में सड़क सुधार को लेकर सरयू राय सक्रिय, बड़की चांपी–सलगी रोड जल्द होगी ठीक

April 25, 2026

Garhwa News: मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्र तिवारी पर दर्ज कराई FIR, आरोपों से मचा सियासी बवाल

झारखंड में “जन आक्रोश रैली” पर Congress का हमला, भाजपा पर लगाया राजनीतिक दिखावे का आरोप

Breaking News: जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड और दान पेटी चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Politics: रांची में नारी शक्ति का महिला आक्रोश मार्च-विपक्ष के खिलाफ सड़क पर जोरदार प्रदर्शन

Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात-बोरे में तैरता हुआ महिला का शव मिलने से हड़कंप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra