Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड के बुनकरों द्वारा निर्मित पारंपरिक सॉल भेंट स्वरूप प्रदान किया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहा।
बैठक में खड़गे ने बिहार की हालिया राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट ली। डॉ. अंसारी ने बताया कि इस बार अल्पसंख्यक, दलित तथा कई अन्य वर्गों का मतदान अपेक्षा के अनुसार नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में एम-ओबीसी द्वारा मुस्लिम वोटों में विभाजन हुआ और अब उनकी नजर झारखंड पर भी है।
युवाओं और पिछड़े मुस्लिम समाज के बीच उनकी बढ़ती पैठ राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर रही है, जिसका असर झारखंड में भी दिखाई दे रहा है।
जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी-मल्लिकार्जुन खड़गे
इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. अंसारी को स्पष्ट निर्देश दिए की “अपने समाज, युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करें। उनके बीच मजबूत उपस्थिति बनाइए और पूरी ईमानदारी से उनके हितों के लिए कार्य कीजिए।”
खड़गे ने आगे कहा- “अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्गों के साथ निष्पक्ष और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी।”
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया को “झारखंड में हर समुदाय का सम्मान होता है। अल्पसंख्यक समाज की नाराज़गी दूर करने और हर विभाग में सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बातचीत के दौरान डॉ. अंसारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की “आप अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार मेहनत करते रहें और झारखंड का नाम देशभर में रोशन करें।”
इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की “आपके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से मेरा मनोबल बढ़ा है। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन विभाग में जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सतत प्रयासरत हूँ और आगे भी पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करता रहूँगा।”
बैठक के अंत में खड़गे ने झारखंड के बुनकर समाज पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की “झारखंड के बुनकरों की वास्तविक स्थिति का विस्तृत सर्वे कराया जाए और इस समाज को आगे बढ़ाने तथा कांग्रेस संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएँ।”

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








