Friday, December 12, 2025
  • Login
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
No Result
View All Result
Home झारखंड रांची

सीयूजे के रसायन विज्ञान विभाग में एंटी रैगिंग जागरूकता के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

Neeraj Toppo by Neeraj Toppo
November 20, 2025
in रांची
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Ranchi : झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के रसायन विज्ञान विभाग में आज एंटी रैगिंग जागरूकता के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह के तहत किया गया था, जिसमें यूजी एवं पीजी के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल थीं।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मकता, जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक (चीफ प्रॉक्टर) डॉ अमरेंद्र कुमार मौजूद थे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए डॉ कुमार ने विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “यह विश्वविद्यालय के सभी विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में से एक उत्कृष्ट आयोजन है। ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों को रैगिंग के प्रति जागरूक बनाते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच भी विकसित करते हैं।”

मुख्य प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जगन्यासेनी कांता ने जीता, जबकि निबंध प्रतियोगिता में स्नातक और परास्नातक बैच से दो अलग-अलग प्रथम पुरस्कार विजेता थे – परास्नातक बैच से विजेता भोलेश्वर नायक और स्नातक बैच से संचाली बिस्वास। क्विज प्रतियोगिता में सोनू कुमारी, संचाली बिस्वास, स्वीटी कुमारी, तनुश्री, सुष्मिता जेना विजेता थे। पोस्टर मेकिंग में ब्रतिति मैती, शीतल कुमारी, श्रद्धा सुमन और सुप्रिया कुमारी, तिलिक्सा मण्डल, दीप्तिमई किशन, संस्कृति चंदेल, जगगयासेनी कांता एवं आंचल मेहर विजेता बने। बाकी सभी विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, प्रो. अरुण कुमार पाढ़ी ने मुख्य अतिथि एवं सभी का स्वागत करते हुए छात्रों के उत्साह और सहभागिता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी (इंचार्ज) डॉ. सुदर्शन यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल समन्वयन, डॉ. रमेश उरांव ने किया। प्रो. पाढ़ी ने कहा कि शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क, संचार कौशल तथा एक सम्मानजनक परिसर वातावरण बनाने की भावना विकसित करती हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे। डॉ सोमेन डे, डॉ राजबहादुर सिंह, डॉ पार्था घोष, डॉ अरविंद लाल, डॉ सिमोन संगमा आदि मौजूद थे।

ShareTweetSend

Related Posts

Jharkhand News: सदन में गूंजा खरसावां का दर्द, जांच के लिए झारखंड में बनेगा नया न्यायिक आयोग

Jharkhand News: सदन में गूंजा खरसावां का दर्द, जांच के लिए झारखंड में बनेगा नया न्यायिक आयोग

December 11, 2025
Jharkhand Weather News: झारखंड में कड़कड़ाती ठंड, गुमला सबसे ठंडा, कांके में पारा 4 डिग्री के नीचे

Jharkhand Weather News: झारखंड में कड़कड़ाती ठंड, गुमला सबसे ठंडा, कांके में पारा 4 डिग्री के नीचे

December 11, 2025
शोध की नई समझ: सीबीपी के दसवें दिन कुलपति और प्रतिभागियों के बीच हुआ प्रभावी संवाद

शोध की नई समझ: सीबीपी के दसवें दिन कुलपति और प्रतिभागियों के बीच हुआ प्रभावी संवाद

December 10, 2025
CUJ ने किया क्यूंगसंग विश्वविद्यालय, दक्षिण कोरिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

CUJ ने किया क्यूंगसंग विश्वविद्यालय, दक्षिण कोरिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

December 10, 2025
Jharkhand News: धनबाद में चला एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान, 1452 वाहनों की हुई जांच सड़कों पर सक्रिय दिखी पुलिस, अपराध पर लगाम के लिए सख्त निगरानी

Jharkhand News: धनबाद में चला एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान, 1452 वाहनों की हुई जांच सड़कों पर सक्रिय दिखी पुलिस, अपराध पर लगाम के लिए सख्त निगरानी

December 10, 2025
Subhash from Ranchi rings the bell of success in KBC, wins Rs 25 lakh

रांची के सुभाष ने KBC में बजाई सफलता की घंटी, जीते 25 लाख रुपये

December 10, 2025
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Jharkhand Assembly Winter Session

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंडिगो संकट से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर विपक्ष को घेरा

8 hours ago
Daily Scoop 11th December : Top Headlines

Daily Scoop 11th December : Top Headlines

9 hours ago
harkhand Assembly winter session, sand issue again incomplete

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र, बालू का मुद्दा फिर अधूरा — विपक्ष का बड़ा हमला, मंत्री का स्पष्टीकरण

9 hours ago
On the last day of the assembly session, Panki MLA Shashi Bhushan Mehta launched a scathing attack on the government.

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विधायक शशिभूषण मेहता का सरकार पर जोरदार हमला

9 hours ago
रेड सी गोल्डन ग्लोब्स डिनर में छाया Salman Khan का स्टार पॉवर, इद्रिस एल्बा-एडगर रामिरेज़ संग ग्लोबल मोमेंट

रेड सी गोल्डन ग्लोब्स डिनर में Salman Khan का जलवा, इद्रिस एल्बा-एडगर रामिरेज़ संग ग्लोबल मोमेंट

10 hours ago
Dhurandhar की छप्पर फाड़ कमाई जारी, रिलीज के छठे दिन ही तोड़ डाले ये बड़े रिकॉर्ड

Dhurandhar की छप्पर फाड़ कमाई जारी, रिलीज के छठे दिन ही तोड़ डाले ये बड़े रिकॉर्ड

10 hours ago
  • About Editor
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Site Map

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve