Big Breaking : IPL 2026 में रविवार को क्रिकेट प्रशंसकों को वो देखने को मिला जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। पंजाब किग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। पंजाब की टीम ने महज 19वें ओवर में ही 265 रनों का विशाल स्कोर चेज कर लिया।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात-बोरे में तैरता हुआ महिला का शव मिलने से हड़कंप
Big Breaking : केएल राहुल की 152 रनों की सबसे बड़ी पारी बेकार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली के के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने नीतीश राणा (91 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की विशाल साझेदारी की।
Big Breaking : प्रभसिमरन और श्रेयस का तूफान
हालांकि जब पंजाब की टीम 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी तो किसी को भी नहीं लगा था कि टीम इस लक्ष्य तक भी पहुंच पाएगी। पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर इतिहास ही रच डाला।
Read More- US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत
श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदो पर 71 रनों मैच जिताऊ पारी खेली
इस जीत की नींव ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने रखी, जिन्होंने छठे ओवर में मुकेश कुमार को लगातार छह चौके जड़कर सनसनी मचा दी। प्रभसिमरन ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोकते हुए 76 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि कुलदीप यादव ने उन्हें LBW कर पंजाब को झटका दिया, लेकिन पंजाब की लय नहीं टूटी।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाज करते हुए 6 विकेट से एक यादगार जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदो पर 71 रनों की पारी खेली।









