Koderma News: कोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो मासूमो को छोड़कर उसकी मां हमेशा के लिए चली गई। धनबाद-गया रेलखंड पर ट्रेन पकड़ने के चक्कर में एक महिला की कटकर मौत हो गई। महिला की पहचान मुस्कान मसी के रुप में हुई है। महिला वह पश्चिम बंगाल के बर्धमान की रहने वाली थीं और अपने परिवार के साथ नई दिल्ली जा रही थीं।
Read More- Palamu News: ड्यूटी पर जा रहे युवक को स्कॉर्पियो ने रौंदा, सांसद वीडी राम के करीबी के बेटे की मौत
Koderma News: भांजी और दुधमुंहे जुड़वां बच्चों के साथ सफर कर रही थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, मुस्कान अपनी 15 साल की भांजी और दुधमुंहे जुड़वां बच्चों के साथ 12339 सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। उन्होंने आसनसोल से ट्रेन पकड़ी थी और कोच बी-3 में बैठी थीं। जब ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर रुकी, तो वह खाने-पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गईं।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
इसी बीच ट्रेन अचानक चल पड़ी। ट्रेन छूटता देख मुस्कान घबरा गईं और दौड़ते हुए चढ़ने की कोशिश करने लगीं। लेकिन तेज रफ्तार के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पटरियों के बीच गिरकर ट्रेन के नीचे आ गईं।
Koderma News: एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव निकला
घटना को देख एक यात्री ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
Read More- Big Breaking : आप को सबसे बड़ा झटका, राघव चड्डा समेत तीन सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन की
हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मुस्कान के साथ मौजूद उनकी भांजी और दोनों बच्चों को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया। इस घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया, क्योंकि जिन बच्चों को मां की जरूरत थी, वे अचानक अकेले हो गए।
घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने मृत महिला के परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








