Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: रविवार को मालव्य योग का कमाल, जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 26 अप्रैल 2026, रविवार का दिन बेहद खास है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज मालव्य, वाशि और वृद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए तरक्की के द्वार खोलेगा साथ ही करियर में भी मदद मिलेगा। हालांकि, सिंह राशि में चंद्रमा और केतु की युति से ‘ग्रहण दोष’ बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को मानसिक तनाव मिल सकता है।
मेष राशिफल (Aries Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सुबह के समय थोड़ी सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है, जिससे काम की गति धीमी रहेगी। हालांकि, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आप जीवनसाथी के साथ घर की सजावट में समय बिताएंगे। व्यापार में धैर्य रखने की जरूरत है, भविष्य में संचार माध्यमों से लाभ के संकेत हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। मालव्य योग के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि, कामकाज का दबाव बना रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनेगा, लेकिन ध्यान रखें कि छोटी बातों पर बहस न हो। मानसिक रूप से आप काफी उत्साहित और खुश महसूस करेंगे।
मिथुन राशिफल (Gemini Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों को आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने के योग हैं। अगर आप नया वाहन या घर का सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। बिजनस में आर्थिक लाभ होगा और आप प्रियजनों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे।
कर्क राशिफल (Cancer Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया सीखने और मौज-मस्ती करने का है। भाइयों के सहयोग से आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट सफल हो सकता है। शाम का समय परिवार के साथ भ्रमण में बीतेगा। लव लाइफ में मधुरता रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे।
सिंह राशिफल (Leo Rashifal)
सिंह राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपकी राशि में ‘ग्रहण दोष’ के कारण मानसिक उथल-पुथल रह सकती है। घरेलू उपकरणों पर अचानक खर्च होने की संभावना है। किसी भी बड़े फैसले के लिए घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। तनाव कम करने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
कन्या राशिफल (Virgo Rashifal)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार कमाई वाला है। विशेषकर किराना और वस्त्र व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी रचनात्मक क्षमता शिखर पर रहेगी और आप सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। घर में बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशिफल (Libra Rashifal)
तुला राशि वाले अपनी बुद्धिमानी से कठिन चुनौतियों को भी पार कर लेंगे। आज आपको दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचना चाहिए, अन्यथा मान-हानि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से खर्चों पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है। भावुक होकर बजट से बाहर जाकर खरीदारी न करें। गुस्से पर काबू रखें वरना सेहत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मेल-मुलाकात होगी और आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal)
धनु राशि के जातकों को आज सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम के प्रति गंभीर रहें। जीवनसाथी के साथ डिनर या छोटी यात्रा का योग बन रहा है, जिससे आपसी रिश्तों में सुधार आएगा।
मकर राशिफल (Capricorn Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलताओं भरा रहेगा। आपके पुराने प्रयासों का फल मिलने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर रखें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्म-सम्मान को बढ़ाएगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal)
कुंभ राशि के जातकों को आज जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए। दोस्तों का व्यवहार आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। बिजनस में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मानसिक तनाव हावी रह सकता है। घर के कार्यों में जीवनसाथी की मदद करनी पड़ सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशिफल (Pisces Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सुखद संदेश के साथ होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा। हालांकि, आय और व्यय के बीच संतुलन बनाना आपके लिए बड़ी चुनौती हो सकती है। अति उत्साह में आकर कोई बड़ा निवेश न करें। लव लाइफ में पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
शुभ मुहूर्त: आज किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सुबह 10:15 का समय अत्यंत फलदायी है।
Disclaimer: यहाँ दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।












