Ranchi : राजधानी रांची में झारखण्ड विधानसभा परिसर में झारखण्ड विधानसभा के ऐतिहासिक 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में आज राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर सीएम हेमंत ने कहा कि आज इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा को ढेर सारी बधाई देता हूं कि आप इस राज्य के 21वें उत्कृष्ट विधायक चुने गए हैं। उत्कृष्ट विधायक सभी विधायकों को ध्यान में रखकर चुना जाता है।
25वां वर्षगांठ युवा झारखण्ड राज्य का है-सीएम
आगे उन्होंने कहा कि 25वां वर्षगांठ युवा झारखण्ड राज्य का है। इस राज्य के सृजन से लेकर इस राज्य के केंद्र में होने वाले हैं राजनीतिक, सामाजिक आंदोलन, अलग-अलग गतिविधियों को देखने और समझने का अवसर कई लोगों को मिला है। मुझे लगता है कि देश में जितने राज्यों का सृजन हुआ उसमें झारखण्ड राज्य का सृजन बिल्कुल अलग ढंग से हुआ।
सीएम ने कहा आजादी की लड़ाई पूरे देश में जिस तरह से लड़ी गई कमोबेश उस तरह के संघर्ष करने की भूमिका यहां की भी रही है। इसके लिए कई शहादत, बलिदान हमारे महिला और पुरुषों ने दिया है। जिस तरह आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर महापुरुष रहे हैं अगर हम देखे उस पैमाने में तो अनगिनत लोग इस राज्य के निर्माण में, यहां के जल-जंगल-जमीन, यहां के आदिवासी-मूलवासी को बचाने के लिए संघर्षरत रहे हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








