Ranchi : एसआईआर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।
चुनाव आयोग ने जामताड़ा जिला प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद मंत्री के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की संभावनाएं तेज हो गई हैं। इस बीच इरफान अंसारी ने अपने बयान से पीछे हटते हुए इसे बीजेपी द्वारा फैलाया गया दुष्प्रचार बताया है।
Read More-रांची में शादी से पहले ही दुल्हन के भाई का अपहरण, चार शातिर गिरफ्तार
झारखंड के ‘दूसरे पप्पू’ बनना चाहते हैं इरफान
मंत्री के विवादित बयान के बाद बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने मंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसे गिरगिट लगातार रंग बदलता है, ठीक वैसे ही इरफान अंसारी भी अपने बयानों में बदलाव करते रहते हैं।
सीपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री अपनी तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं, इसलिए शायद वे झारखंड के ‘दूसरे पप्पू’ बनना चाहते हैं।
Read More-नशाखोरी के खिलाफ रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचते महिला समेत 10 तस्कर धराए
उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति खुद अपने बयानों पर नियंत्रण नहीं रख पाता, वह राज्य की करोड़ों जनता के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी कैसे निभा पाएगा। बीजेपी विधायक ने मीडिया से अपील की कि ऐसी टिप्पणियों को अधिक महत्व न दिया जाए।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









