Ranchi : सीयूजे में अर्थडे.आर्ग (Earthday.org) द्वारा 13 वीं अर्थ केयर अवॉर्ड्स 2025 की विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों को जानकारी दी गई। यह अवॉर्ड हर वर्ष अर्थडे.आर्ग (Earthday.org) द्वारा आयोजित होती है जिसमें लगभग ₹ 300,000/- तक के पुरस्कार दिए जाते हैं।
इस वर्ष अर्थडे.आर्ग (Earthday.org), या पुरस्कार टाइम्स ऑफ इंडिया, जेएसडब्लू (JSW) एवं बाल कल्याण संघ के सहयोग से आयोजित कर रहा है। यह अवॉर्ड पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता है और यह पर्यावरण के क्षेत्र में भारत और विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिना जाता है।
अर्थडे.आर्ग (Earthday.org) की तरफ से मोनोदीप दत्त, मैनेजर, क्लाइमेट चेंज प्रोग्राम्स, इंडिया और प्रीति कुमारी, कम्युनिकेशन एंड डेवलपमेंट ऑफिसर, बाल कल्याण संघ, इस कार्यक्रम में मौजूद थे। दत्त ने इस कार्यक्रम में अपने संगठन एवं अवॉर्ड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को अवॉर्ड में अप्लाई करने का तरीका एवं अंतिम तिथि से भी सभी को अवगत कराया। इंटरैक्टिव सत्र के अंत में सभी विद्यार्थियों को अपने विचार साझा करने के लिए दिया गया जिसमें उन्होंने नए नए तरीके बताए पर्यावरण को बचाने के लिए।
सभी को भाग लेने के लिए पुरस्कृत किया गया एवं सर्टिफिकेट भी दिए गए। प्रीति कुमारी ने भी बाल कल्याण संघ के बारे में जानकारी दी और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप एवं एनजीओ सेक्टर में नौकरी की जरूरतों से सभी को अवगत कराया।
मोनोदीप दत्त को इस अवसर पर विश्वविद्यालय के तरफ से डॉ अनुराग लिंडा, डीन – छात्र कल्याण प्रकोष्ठ ने सम्मानित किया। प्रीति कुमारी को डॉ भास्कर सिंह, अध्यक्ष एलुमनी सेल एवं विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग ने सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ सुदर्शन यादव, करियर डेवलेपमेंट सेल ऑफिसर भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ भास्कर सिंह एवं डॉ सुदर्शन यादव ने किया। कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया।
अर्थ डे नेटवर्क इंडिया एक रजिस्टर्ड ट्रस्ट है जो पर्यावरण के क्षेत्र में काम करती है। आज यह संगठन लगभग 150,000 संगठनों के साथ पूरे विश्व के 190 देशों में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करता है। बाल कल्याण संघ पिछले 30 वर्षों में बाल अधिकार और संरक्षण के liye सरकार के साथ मिलकर कई नीतिगत निर्माण सामाजिक बदलाव हेतु कार्य कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









