Koderma News: गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाला हादसा टल गया। डाउन लूप लाइन में खड़ी बॉक्स एमटी मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक के ऊपर ट्रेन गुजर गई, लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित रहा।
कैसे बचा युवक?
सूत्रों के अनुसार, युवक जल्दबाजी में समय बचाने के लिए खड़ी मालगाड़ी के डिब्बों के नीचे से गुजरने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही युवक ट्रेन के नीचे पहुंचा, मालगाड़ी अचानक चल पड़ी। युवक ने तुरंत स्थिति का आकलन किया और बिना घबराए पटरी पर लेट गया।
Read more- झारखंड में दिसंबर की शुरुआत के साथ बढ़ी ठंड, 3 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट
पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन युवक को कोई चोट नहीं आई। इस चमत्कारिक घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। रेलवे सूत्रों ने भी पुष्टि की कि युवक की सूझबूझ और धैर्य ने उसे मौत के मुंह से बचा लिया।
Read more- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 19 दिनों में होंगी 15 बैठकें












