शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

CUJ में दो सप्ताह का आईसीएसएसआर प्रायोजित क्षमता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन

दिसम्बर 1, 2025
in रांची Ranchi
A A
CUJ में दो सप्ताह का आईसीएसएसआर प्रायोजित क्षमता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi : CUJ के शिक्षा विभाग और अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आईसीएसएसआर प्रायोजित दो सप्ताह के सामाजिक विज्ञान में मात्रात्मक एवं गुणात्मक शोध प्राविधि पर कैपेसिटी डेवलेपमेंट प्रोग्राम (क्षमता विकास कार्यक्रम) का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम 01 दिसंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि, प्रो. सी बी शर्मा, कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग ने कहा कि वो एनईपी से शुरुआत से जुड़े हुए हैं और उसके कार्यान्वयन को करीब से देखा है। कुछ प्रश्न उन्होंने रखे जिससे शोध और शिक्षा दोनों बेहतर हो सकें। उन्होंने कहा कि पॉलिसी एक जरूरी अंग है शोध का जो उसको रास्ता दिखाता है। पॉलिसी और प्लान एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए हमेशा भारत के सारे पॉलिसी, कमिशनों के रिपोर्ट, प्लान और प्रोग्राम को पढ़ना चाहिए और सही सवाल पूछने चाहिए ताकि बेहतर शोधार्थी और शिक्षक बन सकें। उन्होंने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में फंडिंग को बढ़ाने पर जोर दिया; सिर्फ एक आइडिया समाज को बदल सकता है इसलिए उस पर खर्च किया जाना चाहिए। हमें प्रधानमंत्री जी से सीख लेकर सही बात करके शोध से देश को विकसित करने के लिए कार्य करना चाहिए और सच बोलने की शक्ति विकसित करें जिससे सही शोध हो सके।

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें
  • 2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला
  • सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

प्रो. संतोष कुमार पंडा, पूर्व चेयरमैन – एनसीटीई एवं राष्ट्रीय फैलो, एनआईईपीए ने भी सीयूजे के कुलपति की सराहना की कि वे एक सच्चे मैनेजेरियल साइंटिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश में सामाजिक विज्ञान शोध अभी भी काफी कमजोर है जिस पर काफी कार्य करने की जरूरत है। हमें अकादमिक विश्वनीयता बनाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए। एनईपी की मुख्य बात है शिक्षा को भारतीयता में ढालना और शोध को आगे बढ़ाना। उन्होंने सभी एनईपी के मुख्य बिंदुओं को अपनाने के लिए अपनी बात रखी और सीयूजे के परिसर और नैक ग्रेड पाने पर सराहना की।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

CUJ : शिक्षा में शोध की बहुत जरूरत है

सीयूजे के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने अपनी अध्यक्षीय भाषण में दोनों सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में शोध की बहुत जरूरत है क्योंकि जब आप नया ज्ञान अर्जित करेंगे तभी सभी विद्यार्थी भी ज्ञानी हो पाएंगे। आज के समय में शोध एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है इसलिए पर कार्य करना चाहिए। शोध के जरिए ही सीयूजे ने पिछले कुछ साल में कई करोड़ के शोध परियोजना करके समाज और विश्वविद्यालय को बदल रहे जिससे विश्वविद्यालय की विश्वनीयता भी बढ़ रही। शोध के साथ खुद देखने का नजरिया भी विकसित करें।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. तपन कुमार बसंतिया ने कार्यक्रम के बारे में सभी को जानकारी दी और सभी उपस्थित अतिथियों को बताया कि इस कार्यक्रम में भारत के 13 राज्यों से प्रतिभागी भाग ले रहे। इस कार्यक्रम के लिए 110 लोगों ने अप्लाई किया था जिसमें से 35 लोगों को सलेक्ट किया गया है। साथ ही उन्होंने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा भी सभी को बताई। इस कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ संहिता सुचरिता भी कार्यक्रम में मौजूद थी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

कार्यक्रम में सभी का औपचारिक स्वागत विश्वविद्यालय के कुलसचिव, के कोसल राव ने किया। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. विमल किशोर सभी सम्मानित अतिथियों से सभी को परिचित कराया। मंच पर आसीन सभी सम्मानित अतिथियों को विश्वविद्यालय द्वारा अंगवस्त्र और स्मारिका देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसे मंच कला संकाय के प्राध्यापक डॉ शिव कुमार के नेतृत्व में विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय का कुलगीत भी प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभाग की सह प्राध्यापक, डॉ शशि सिंह ने दिया।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें
रांची Ranchi

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

सितम्बर 11, 2026
ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation
रांची Ranchi

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026
Banks to remain closed for three consecutive days in September; complete essential tasks before the strike.
झारखंड Jharkhand News

सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

सितम्बर 10, 2026
Next Post
पान मसाला–गुटखा से तबाह हो रही युवा पीढ़ी—बहुत जल्द कड़ा एक्शन: इरफान अंसारी

पान मसाला–गुटखा से तबाह हो रही युवा पीढ़ी—बहुत जल्द कड़ा एक्शन: इरफान अंसारी

Dhanbad : भूतगढ़िया में टाइल्स मिस्त्री हत्याकांड का खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad : भूतगढ़िया में टाइल्स मिस्त्री हत्याकांड का खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

सितम्बर 11, 2026

SIR पर कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म-6 की समय सीमा बढ़ाने की मांग की

कोडरमा में CID की देर रात छापेमारी, दो लोगों को साथ ले गई टीम

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

प्लास्टिक बोरे में मिला सिर, जंगल में धड़-बलियापुर में महिला का शव मिलने से सनसनी

हजारीबाग में सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra