Bollywood News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर Smriti Mandhana और सिंगर पलाश मुछाल की शादी अब आधिकारिक रूप से कैंसिल हो गई है। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। हल्दी और संगीत जैसे सभी प्री-वेडिंग फंक्शन भी पूरे हो चुके थे और बारात की तैयारी चल रही थी। इसी बीच Smriti Mandhana के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था। अब इसे पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
“मैं बहुत निजी इंसान हूं, लेकिन..” – Smriti Mandhana
सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही अफवाहों के बीच स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं बहुत निजी स्वभाव की इंसान हूं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि शादी अब कैंसिल हो चुकी है। मैं चाहती हूं कि इस मामले को यहीं खत्म कर दिया जाए और सभी हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” उन्होंने आगे लिखा कि यह समय दोनों परिवारों के लिए संवेदनशील है और सभी को उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए।
“देश के लिए खेलना ही मेरा मकसद है”
स्मृति ने आगे कहा कि उनका ध्यान हमेशा देश का प्रतिनिधित्व करने, टीम के लिए मैच जीतने और ट्रॉफी लाने पर रहा है और आगे भी रहेगा।
अफवाहें तेज: धोखे, कोरियोग्राफर और डिलीट की गई तस्वीरें
शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैल गईं। दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया। उनका नाम वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा गया। स्मृति ने अपने सोशल मीडिया से सभी वेडिंग-संबंधी तस्वीरें हटा दीं। हालांकि, इन दावों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिले पलाश
1 दिसंबर को पलाश मुछाल वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। वे मास्क पहने दिखे और ‘राधा-राधा’ का जप करते नजर आए। शादी टलने के बाद यह उनकी दूसरी पब्लिक अपीयरेंस थी।
नई शादी की तारीख पर भी लगी ब्रेक
हाल ही में दावा किया गया था कि दोनों 7 दिसंबर को निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। हालांकि, स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “फिलहाल शादी पोस्टपोन है। नई तारीख की कोई जानकारी नहीं है।”













