Goa nightclub fire : गोवा के चर्चित बिर्च नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना के पांचवें दिन गुरुवार को क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया। थाई पुलिस ने दोनों की तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें वे हथकड़ी लगाए हुए अपने पासपोर्ट दिखाते नजर आ रहे हैं।
Read More- Big Breaking : हजारीबाग में एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम की छापेमारी से हड़कंप, संदिग्ध आतंकी…
सूत्रों के मुताबिक भारत की एक विशेष टीम थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है और अगले 24 घंटों में दोनों भाइयों को भारत लाए जाने की संभावना है। देश लौटने पर गोवा पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में ले सकती है। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और गंभीर लापरवाही का केस दर्ज है।
Goa nightclub fire : इंटरपोल ने जारी किया था ब्लू कॉर्नर नोटिस
6 दिसंबर को बिर्च नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। जांच में पता चला कि जब फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी थी, उसी समय रात 1:17 बजे दोनों ने ऑनलाइन थाईलैंड की टिकट बुक की और सुबह 5:30 बजे फ्लाइट पकड़कर निकल गए।
Read More- Jharkhand Weather News: झारखंड में कड़कड़ाती ठंड, गुमला सबसे ठंडा, कांके में पारा 4 डिग्री के नीचे
इंटरपोल की मदद से जारी ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद उनकी लोकेशन ट्रेस की जा सकी। गोवा पुलिस, दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजेंसियां अब इस मामले की संयुक्त जांच कर रही हैं। आग इलेक्ट्रिक पटाखों से लगी थी, जिसके बाद गोवा प्रशासन ने क्लबों और होटलों में आतिशबाजी पर रोक लगा दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







