गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

शीतलहर का कहर! रांची में 7.8°C — क्या कल से बंद होंगे School?

झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से School's में अवकाश घोषित करने की मांग तेज कर दी है।

दिसम्बर 22, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Ranchi records 7.8°C, demands raised for school closures for children

Ranchi records 7.8°C, demands raised for school closures for children

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से School’s में अवकाश घोषित करने की मांग तेज कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने रांची के उपायुक्त को ईमेल भेजकर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कुछ दिनों के लिए पूर्ण अवकाश की अपील की है।

Table of Contents

Toggle
  • रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन
  • घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम
  • 25 दिसंबर तक राहत के आसार नहीं
  • जिलों में न्यूनतम तापमान (°C):
  • उत्तर भारत में भी सर्दी का प्रकोप

अजय राय ने कहा कि लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण सुबह के समय School जाना छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि लोहरदगा में 3.0 डिग्री, गुमला में 5.2 डिग्री और गढ़वा में 4.7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर चुका है। मौसम विभाग ने भी आने वाले कई दिनों तक ठंड से राहत की संभावना से इनकार किया है।

Read More: आखिर क्यों झारखंड सरकार ने अचानक जंगलों में Deep Boring पर लगा दी रोक?

उन्होंने चेतावनी दी कि सर्दी-खांसी, बुखार, निमोनिया, दमा और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। एसोसिएशन को लगातार अभिभावकों से शिकायतें मिल रही हैं कि बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें स्कूल भेजना पड़ रहा है। अजय राय ने स्पष्ट कहा, “बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। मौजूदा हालात में केवल स्कूल समय में बदलाव पर्याप्त नहीं, बल्कि कुछ दिनों के लिए पूर्ण अवकाश की आवश्यकता है।”

रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

राज्य में ठंड का कहर लगातार जारी है। रविवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। खासकर पलामू प्रमंडल और आसपास के जिलों में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का सबसे अधिक असर देखा गया।

घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम

राजधानी रांची के एयरपोर्ट क्षेत्र में रविवार को दृश्यता करीब 400 मीटर रही। जमशेदपुर में 500 मीटर, डालटनगंज में 800 मीटर और देवघर में मात्र 200 मीटर तक विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में कोहरे की तीव्रता अलग हो सकती है और सुबह के समय विशेष सतर्कता की जरूरत है।

25 दिसंबर तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 से 23 डिग्री के बीच बना रहेगा। पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

जिलों में न्यूनतम तापमान (°C):

  • रांची: 8
  • जमशेदपुर: 2
  • डालटनगंज: 9
  • बोकारो: 5
  • खूंटी: 0
  • लोहरदगा: 0
  • लातेहार: 2
  • सरायकेला: 9
  • चाईबासा: 0

उत्तर भारत में भी सर्दी का प्रकोप

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड का अनुमान है, जबकि पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को शीतलहर का असर बना रह सकता है।

इधर, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि अत्यधिक ठंड के इस दौर में स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Ranchi का दिल खतरे में! 36 एकड़ जमीन गायब, बड़ा तालाब अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा

Ranchi का दिल खतरे में! 36 एकड़ जमीन गायब, बड़ा तालाब अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा

Railway का बड़ा ऐलान: अब जेब में जनरल टिकट रखना जरुरी नहीं-UTS ऐप है काफी

Railway का बड़ा ऐलान: अब जेब में जनरल टिकट रखना जरुरी नहीं-UTS ऐप है काफी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra