Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

CGL Paper Leak मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराया, देखिए क्या कहा…

January 6, 2026
in करियर
A A
CGL Paper Leak मामला: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराया, देखिए क्या कहा...
Share on FacebookShare on Twitter

Career News: CGL Paper Leak मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए उसके खिलाफ दाखिल विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया है। सोमवार को जस्टिस विश्वनाथ और जस्टिस संदीप कुमार की पीठ ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट का आदेश पूरी तरह उचित है और इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।

दरअसल, झारखंड हाई कोर्ट ने CGL परीक्षा से जुड़े मामले में जांच जारी रखने के साथ-साथ योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ कुछ अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि परीक्षा में पेपर लीक के साक्ष्य मौजूद हैं, इसके बावजूद परिणाम जारी करने और नियुक्ति देने का आदेश दिया गया।

CGL Paper Leak: 3 दिसंबर को आया था हाई कोर्ट का फैसला

झारखंड हाई कोर्ट ने 3 दिसंबर को अपने आदेश में सीबीआई जांच कराने की मांग को खारिज करते हुए राज्य सरकार को परिणाम जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को छह महीने के भीतर जांच पूरी करने का आदेश दिया था। इस फैसले के साथ ही जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया गया था।

Related Post

UPSC CSE 2025 Result Out Anuj Agnihotri became the topper know the details

UPSC CSE 2025 Result Out: संघ लोक आयोग ने जारी किया रिजल्ट, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

March 6, 2026
Jharkhand Civil Services Preliminary exam: Second chance for filling up the form; when will candidates be able to apply?

JPSC प्रारंभिक परीक्षा में फार्म भरने का दोबारा मौका, कब तक फार्म अप्लाई कर सकेंगें अभ्यर्थी

February 27, 2026
Candidates will launch a Twitter campaign on Monday demanding the JTET exam.

JTET परीक्षा कराने की मांग, अभ्यर्थियों द्वारा सोमवार को चलाया जायेगा ट्विटर कैंपेन

February 22, 2026
Candidates are allowed to fill the form for the 14th JPSC exam, but the result will not be published without HC permission.

14वीं JPSC परीक्षा में अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की छूट ,HC अनुमति के बिना रिज्लट प्रकाशित नहीं

February 20, 2026

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि जांच के दौरान जिन 10 अभ्यर्थियों को आरोपी बनाया गया है, उनका परिणाम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) जारी नहीं करेगा। यदि जांच के दौरान किसी अन्य अभ्यर्थी पर आरोप तय होते हैं, तो उनका परिणाम भी रोका जा सकता है और आयोग उनकी अनुशंसा रद्द कर सकता है।

चयनित अभ्यर्थियों की ओर से पक्ष

चयनित अभ्यर्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता शंकर नारायण और अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि हाई कोर्ट का आदेश पूरी तरह से सही और न्यायसंगत है।

जनहित याचिका में लगाए गए थे आरोप

CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रकाश कुमार और अन्य की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई थी। आरोप लगाया गया था कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक हुआ, प्रश्नपत्र की सील खुली हुई थी और बड़ी संख्या में प्रश्न दोहराए गए थे।

वहीं, सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि जांच में पेपर लीक के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। तीन अलग-अलग वर्षों के कुछ प्रश्नों की पुनरावृत्ति को पेपर लीक नहीं माना जा सकता। कुछ अनुमानित (गेस) प्रश्नों को ही पेपर लीक बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

 

 

Related Posts

UPSC CSE 2025 Result Out Anuj Agnihotri became the topper know the details
करियर

UPSC CSE 2025 Result Out: संघ लोक आयोग ने जारी किया रिजल्ट, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

March 6, 2026
Jharkhand Civil Services Preliminary exam: Second chance for filling up the form; when will candidates be able to apply?
करियर

JPSC प्रारंभिक परीक्षा में फार्म भरने का दोबारा मौका, कब तक फार्म अप्लाई कर सकेंगें अभ्यर्थी

February 27, 2026
Candidates will launch a Twitter campaign on Monday demanding the JTET exam.
करियर

JTET परीक्षा कराने की मांग, अभ्यर्थियों द्वारा सोमवार को चलाया जायेगा ट्विटर कैंपेन

February 22, 2026
Next Post
Guruji Credit Card Scheme की रफ्तार हुई धीमी

Guruji Credit Card Scheme की रफ्तार हुई धीमी, कई जिलों में एक भी छात्र को नहीं मिला लोन

हाथियों के आतंक से दहशत में गोमिया के लोग, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

Chaibasa News: चाईबासा में हाथियों का आतंक जारी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra