Jharkhand News: झारखंड हाई कोर्ट को आज नया Chief Justice मिला। बता दें, जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने आज झारखंड हाई कोर्ट के Chief Justice के रूप में शपथ ली। गवर्नर संतोष गंगवार ने रांची स्थित लोक भवन के बिरसा मंडप में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहें।
जस्टिस सोनक शपथ ग्रहण से एक दिन पहले, यानी गुरुवार को रांची पहुंचे। जहां, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाई कोर्ट के न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कौन है Chief Justice सोनक?
जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का जन्म 28 नवंबर, 1964 को हुआ है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से पूरी की। जिसके बाद उन्होंने धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से B.Sc की डिग्री हासिल की। आगे उन्होंने कानून की पढ़ाई एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से की, जहाँ से उन्होंने प्रथम श्रेणी में LLB की डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही, उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी किया हुआ है।
Read more- West Bengal के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी, जानिए क्या है मामला
जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का कानूनी अनुभव
जस्टिस एम.एस सोनक अक्टूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन किया। उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में सिविल, संवैधानिक, श्रम, सेवा, पर्यावरण, वाणिज्यिक और कर कानून सहित जनहित याचिकाओं के मामलों में व्यापक प्रैक्टिस किया।
उन्होंने केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता, राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता और विभिन्न सार्वजनिक और निजी निगमों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान कीं। उनकी न्यायिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए 21 जून 2013 को उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।












