Aaj Ka Rashifal: 11 जनवरी यानी आज का दिन सभी राशियों के लिए नई आशाएं, सफलता और खुशखबरी लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों को करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधान रहने की जरुरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। आप स्वास्थ्य रहेंगे और जो भी बरसों से रुके हुए काम है औज पूरे होंगे। करियर और व्यवसाय में मुनाफा होने के योग हैं। नया काम, वाहन या मकान खरीदने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के संकेत है।
वृषभ राशि
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है। परिवार में तनाव के आसार है। वहीं, अगर आप नया काम शुरु करने का सोच रहें हैं तो, आज का दिन शुभ है। लेकिन साझेदारी में सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं।
Read more- Magh Mela 2026: संगम में आस्था की डुबकी के लिए तैयार! यहाँ देखें शाही स्नान की तारीख
मिथुन राशि
अगर आप यात्रा की योजना बना रहें तो, आज के दिन लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन चलाते समय ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रह सकता है। बड़े आर्थिक से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
दिन शुभ समाचार लेकर आया। धार्मिक यात्रा या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के आसार है। व्यापार में नया मौका और साझेदारी के योग बन रहें हैं। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
आज खुशियों भरा दिन रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। व्यवसाय में बड़ा लाभ और नए समझौते संभव हैं। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है।
कन्या राशि
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक विवाद से दूरी बनाएं और वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि
आज आपको काफी सावधान रहने की जरुरत है। किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। गाड़ी चलाते वक्त सातर्क रहें। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का अवसर बनेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपका मजेदार रहेगा। नई गाड़ी, मकान या बिजनेस अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।
Read more- 2026 में शनि का कहर या वरदान? जानिए किन राशियों का बदलेगा भाग्य
मकर राशि
आज आप अपने स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधान रहें। व्यापार में नुकसान की आशंका है, नए जोखिम से बचें। परिवार में तनाव की आशंका है। संयम से काम लें।
कुंभ राशि
आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मानसिक तनाव रह सकता है। वाद-विवाद से जितना दूर हो सकें, उतना दूर रहें। अपनी बोली में संयम और सहजता जरूर रखें।
मीन राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बड़ी डील या समझौता की संभावना है। परिवार में शुभ कार्य और लंभी यात्रा के योग बन रहे हैं।













