Jharkhand News: पाकुड़ में आज गांधी चौक के पास दर्दनाक होदसा हो गया। जहां, एक स्कूल बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया।
Jharkhand News: घटना का विवरण
दरअसल, आज पाकुड़ जिला मुख्यालय के गांधी चौक के पास एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार युवक को जोर से टक्कर मार दी, जिससे युवक की सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तलवाडागा गांव निवासी 18 वर्षीय मृदुल चंद्र के रूप में हुई है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा करने लगे।
आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुट गई। लोगों का कहना है कि, जब तक स्कूल बस को जब्त करके, चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे लोग प्रदर्शन जारी रखेंगे।
Jharkhand News: इस मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची है और स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अंचल के अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया भी मौके पर पहुंचे हुए है और मृतक के परिजनों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।













