Jharkhand News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से अपरहण किये गए बिजनेसमैन के बेटे कैरव गांधी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस हाई-प्रोफाइल अपहरण कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के अलग-अलग जिलों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
13 जनवरी को अचानक लापता हो गए थे कैरव गांधी
बताते चलें कि 13 जनवरी को व्यापारी पुत्र कैरव गांधी अचानक लापता हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम बनाई थी। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने झारखंड से बिहार तक जाल बिछाया। जांच के दौरान जानकारी मिली कि अपहरणकर्ता युवक को लगातार ठिकाने बदल रहे हैं।
Read More- Jharkhand News: बच्चों को स्कूल छोड़ा, फिर साड़ी का फंदा बना कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में…
हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कैरव को जीटी रोड के रास्ते दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रास्तों पर नाकेबंदी की और युवक को सुरक्षित मुक्त करा लिया।
Read More- Jharkhand News: दामाद बना जल्लाद! चाकू से काटकर ससुर को उतारा मौत के घाट
युवक के बरामदगी के बाद बिहार पुलिस के सहयोग से गया, नालंदा सहित अन्य जिलों में छापेमारी की गई, जहां से सभी आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अपराधियों की निशानदेही पर हथियार और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की, जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








