Ranchi News: राजधानी रांची की सड़कों पर शोर मचाकर लोगों की नींद उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर वाहनों में लगाए गए मोडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न पर कानून का बुलडोजर चला है।
Read More- Big Breaking : सुनेत्रा पवार चुनी गई विधायक दल की नेता, इस दिन लेगी डिप्टी सीएम पद की शपथ
Ranchi News: सैकड़ों की संख्या में साइलेंसर और हाई प्रेशर हॉर्न पर चला बुलडोजर
दरअसल, बीते कुछ दिनों से रांची पुलिस ट्रैफिक जागरूकता अभियान के तहत ऐसे वाहनों पर नजर रखे हुए थी, जो गैरकानूनी साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल कर रहे थे। इस अभियान के दौरान सैकड़ों ऐसे उपकरण जब्त किए गए थे।
Read More- MS Dhoni बन सकते हैं झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगा एमओयू
शुक्रवार को रांची पुलिस लाइन परिसर में इन सभी जब्त साइलेंसर और हॉर्न को सार्वजनिक रूप से रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया, ताकि नियम तोड़ने वालों को साफ संदेश मिल सके।
Ranchi News: मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन हैं-ग्रामीण एसपी
ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन हैं। इनसे निकलने वाली तेज और असहज आवाज आम लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई तय है।
Read More- Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम! आज ले सकती है शपथ
Ranchi News: शहरी शांति के लिए खतरा है साइलेंसर
वहीं, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि खासकर शहर के युवा वर्ग में इस तरह के साइलेंसर और हॉर्न का चलन बढ़ रहा था। यह न केवल ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है, बल्कि शहरी शांति के लिए भी खतरा है। इसी वजह से लगातार जांच अभियान चलाया गया और बड़ी संख्या में उपकरण जब्त किए गए।
Read More- Jharkhand News: दामाद बना जल्लाद! चाकू से काटकर ससुर को उतारा मौत के घाट
पुलिस की यह कार्रवाई अपने आप में अलग मिसाल है। सड़क पर शोर मचाने वालों को यह साफ संकेत दे दिया गया है कि अब स्टाइल और शौक के नाम पर नियम तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। रांची पुलिस का यह कदम शहर को शांत, सुरक्षित और अनुशासित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








