Jharkhand News: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कुसडी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो महिलाएं जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Jharkhand News: गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था
मृतकों की पहचान विजय भुइयां, उनकी पत्नी और उनके बेटे के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में विजय भुइयां की बहू नीलू देवी और पोती ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक
स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय भुइयां का गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ओझा-गुणी होने के शक में घटना को अंजा दिया गया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए पहले भी पंचायत हुई थी, लेकिन दुश्मनी खत्म नहीं हुई।
Read More- Big Breaking : लोअर वर्धमान कंपाउंड में व्यक्ति की हत्या से सनसनी, उग्र ग्रामीणों ने कर दिया…
Jharkhand News: दो लोग गंभीर रुप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात कुछ लोग विजय भुइयां के घर पहुंचे। लोगों ने पहले परिवारवालों के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
Read More- Cigarette price hike: सिगरेट का सेवन करने वालों के लिए बुरी खबर, अब इतना चुकाना पड़ेगा टैक्स
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण जांच में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गांव में मातम पसरा है और लोग डरे हुए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









