Big Breaking : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की है। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं मां और बेटी गंभीर बताये जा रहे हैं।
Read More- Breaking News: वर्द्धमान कम्पाउण्ड हत्याकांड का खुलासा, पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Big Breaking : कोलकाता से CA की पढ़ाई कर रांची आया था बेटा
मिली जानकारी के मुताबिक बेटा मिहिर की मौके पर ही मौत हो गई। वह कुछ दिनों पहले ही CA की पढ़ाई कर कोलकाता से रांची लौटा था। स्थानीय लोगों की माने तो कुछ दिनों पहले ही उसकी नौकरी उषा मार्टिन कंपनी में लगी थी।

Read More- Breaking News: वर्द्धमान कम्पाउण्ड हत्याकांड का खुलासा, पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Big Breaking : झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता है महिला
वहीं गंभीर रुप से घायल मां स्नेहा अखोरी हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। वहीं बेेटी 14 साल की हैं। तीनों ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। आनन-फानन में गंभीर अवस्था में मां और बेटी को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।
Read More- Jharkhand News: हादसा या हत्या! कुंए में तैरता हुआ मासूम का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि तीनों ने किस कारणवश यह कदम उठाया यह किसी को भी नहीं पता है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेे रही है। मौके पर FSLकी टीम तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक












