यह खबर सुनेंऑडियो
Ranchi News: रांची के रिम्स अस्पताल से एक बाल कैदी फरार हो चुका है। ध्यान रहे है कि 2 दिन पहले ही कैदी ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद रांची के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज किया जा रहा था। इसी बीच मंगलवार के अहले सुबह कैदी फरार हो चुका है, पुलिस उसकी तलाशी में जुट गई है। कैदी रांची के खलारी का रहने वाला है, चोरी के आरोप में वो फरार चल रहा था, जनवरी महीने के अंत में उसने स्वयं पुलिस के समझ आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद उसे रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया था.
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive








