Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार, 16 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सावधानी रखने की जरूरत होगी। आइए जाानते हैं किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलने की जरूरत है
मेष राशि
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं और व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोध के लोग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है।
वृषभ राशि
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकता है। भाई और भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है।
मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आज आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने मिल सकताा है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आप आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आने वाले समय में फायदे के योग बनेंगे। आप व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में भी कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है। परिवार में सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, आपके सोचे हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। स्वास्थ्य में आपको लाभ प्राप्त होगा और किसी अपने से भी मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे साथ ही आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इस बात का ध्यान रखें और खानपान पर संयम रखें। व्यापार में आज आपको घाटा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आज आपके पक्ष में नहीं होगा। परिवार में वाद विवाद की स्थिति से बचें।
धनु राशि
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपको व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा और आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाने समय सतर्क रहें।
मकर राशि
आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में आपको सहयोगियों का मदद मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम आज मिल सकता है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा, आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा परिवार में पुत्र की जॉब लग सकती है। कोई अच्छा समाचार आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग आज आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन या भवन आज खरीद सकते हैं।
मीन राशि
आज आप ससुराल से मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से नाराजगी दूर होगी साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में कोई नई योजना आज बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय होगी, घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन खरीदने जा सकते हैं।
Disclaimer: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं, किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।












