Ranchi News: राजधानी रांची में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवतियो को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को अलग-अलग टीमों ने खेलगांव और चुटिया समेत अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी।
पुलिस को लंबे समय से कुछ ठिकानों पर अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना की पुष्टि होने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान कई स्थानों की गहन तलाशी ली गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।
Ranchi News: पुलिस ने पांच युवतियों को हिरासत में लिया
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है।
इस अभियान में स्थानीय थाना पुलिस के साथ विशेष टीम भी शामिल थी। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।











