Ranchi News: झारखंड के कई इलाको में जंगली हाथियो का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी दौरान राजधानी रांची से सटे रातू थाना क्षेत्र के चित्तरकोटा पतरा गांव में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक जंगली हाथी गांव में अचानक घुस आया।
अचानक हाथी के नजर आने से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। कई लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। स्थानीय लोगों की माने तो यह वहीं हाथी है जो कुछ दिनों पहले हटिया इलाके में भी देखा गया था। हटिया में हाथी के प्रवेश के बाद से आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ था, और अब रातू क्षेत्र में इसकी मौजूदगी ने चिंता और बढ़ा दी है।
Ranchi News: ग्रामीणों ने प्रशासन को दी सूचना
गांव में हाथी घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासन को खबर दी। पुलिस और वन विभाग को सतर्क कर दिया गया है। वनकर्मी इलाके में पहुंचकर हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। लोगों को घरों के भीतर रहने, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित रखने तथा हाथी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में राज्य के कई इलाकों में हाथियों की हलचल बढ़ी है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








