Jharkhand News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री, यह कैसी कानून-व्यवस्था है? महेशपुर, पाकुड़ में दर्ज नगर कांड संख्या 275/25 में बेलाल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 109 (अटेम्प्ट टू मर्डर) जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है।
आश्चर्य की बात यह है कि जिस अपराधी को पकड़ने में पूरे पाकुड़ की पुलिस नाकाम रही है, वही अपराधी खुलेआम स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस के युवराज तनवीर आलम के साथ बैठकर इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहा है।
Jharkhand News: प्रशासन की नीयत और निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल-बाबूलाल
उन्होंने कहा कि यह स्थिति सिर्फ कानून-व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि प्रशासन की नीयत और निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या अब झारखंड में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण के सहारे खुली छूट मिल रही है?
बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहता हूँ कि जब इस अपराधी द्वारा खुलेआम गोली चलवाने की घटना हुई थी, तब भी उन्होंने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन आज की स्थिति यह बताती है कि अपराधी बेखौफ हैं और कानून का डर खत्म होता जा रहा है।
कहा कि झारखंड की जनता जानना चाहती है, क्या कानून का राज चलेगा या राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा।












