Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आवासीय कार्यालय में केशव जी की उपस्थित में आज कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मंगल सिंह हाँसदा, गोवर्धन गागराई एवं पांगेला गागराई ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और कहा कि उनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
Jharkhand News: नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी
केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के सभी वर्गों के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए संघर्ष करती रही है। नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की विचारधारा और जनहित की लड़ाई को और बल मिलेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगबंधु महतो, खूँटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकरी डोंगो, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुम्हार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।












