STF Raid In Giridih: गिरिडीह में सुरक्षा एजेंसियों को एक अहम सफलता हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ की टीम ने जिले में अचानक छापेमारी की है। एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो पर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
STF Raid In Giridih: बेंगाबाद थाना क्षेत्र में छिपकर बैठे थे दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव का रहने वाला पंकज यादव और कोडरमा जिले के सतगांवा थाना इलाके के तांतीभागलपुर गांव का पवन सिंह शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में छिपकर बैठे हैं। इसके बाद पटना से आई एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
STF Raid In Giridih: भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में दर्ज एक नक्सली घटना से जुड़ा मामला चल रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक ये दोनों भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।












