Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार को 13वां दिन है। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर रसोई गैस (एलपीजी) की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अलग नजारा देखने को मिला जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा में बैठ कर विधानसभा पहुंचे। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मीडिया से बात चीत के दौरान यह बताया कि, जो समय फिलहाल देश में उत्पन्न हो रही है। वो कही न कही इमरजेंसी की याद दिल रही है।
Jharkhand Assembly: लोगों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए
वही विधायकों का कहना है कि देश में एलपीजी की किल्लत को जल्द समाप्त किया जाए और आम लोगों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए।
सत्ता पक्ष के विधायक हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे और गैस की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि गैस की आपूर्ति में बाधा आने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ध्यान रहे कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पहली पाली में प्रश्नकाल आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी पाली में अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा प्रस्तावित है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









