Iran Israel War : मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच जंग लगातार जारी है। आज जंग के 14वां दिन दिन ईरान की राजधानी तेहरान में अचानक बम धमाको से अफरातफरी मच गई। यह धमाका उस समय हुआ जब फिलिस्तीन समर्थक Al-Quds Day रैली के आसपास धमाकों की आवाज सुनी गई।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार रैली के इलाके में एक साथ कई विस्फोट होने की सूचना है। हालांकि इन धमाकों में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। हर साल रमजान के अंतिम शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस दिन पर लोग फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर उतरते हैं और येरुशलम के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करते हैं।
Iran Israel War : ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई घायल
इस बार भी प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और नारे लगाए। कुछ जगहों पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले जलाए गए।
इस बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई हालिया हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि इस बारे में ईरानी अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।












