Big Breaking: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का रिफ्यूलिंग विमान Boeing KC-135 Stratotanker हादसे का शिकार हो गया है। इस घटना में विमान में छह क्रू मेंबर्स में से चार की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो सदस्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
Big Breaking: सैन्य मिशन के दौरान ऑपरेशन में शामिल था विमान
अमेरिका के सेट्रल कमांड के मुताबिक यह विमान एक सैन्य मिशन के दौरान ऑपरेशन में शामिल था। उसी मिशन में एक और अमेरिकी टैंकर विमान भी मौजूद था, जो सुरक्षित वापस लौट आया। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि विमान क्रैश किसी दुश्मन के हमले से हुआ है या फिर फ्रेंडली फायर के कारण।
Big Breaking: अबतक 11 अमेरिकी सैनिको की मौत
बताते चलें कि इस समय मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग लगातार जारी है। हालिया घटनाओं को मिलाकर अब इस संघर्ष से जुड़े घटनाक्रमों में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 तक पहुंच गई है।
इससे पहले मार्च की शुरुआत में कुवैत के शुआइबा पोर्ट पर हुए हमले में भी कई अमेरिकी सैनिकों की जान गई थी। फिलहाल लापता क्रू मेंबर्स की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।














