Ranchi Breaking : राजधानी रांची के पुंदाग इलाके स्थित सेल सिटी अपार्टमेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फ्लैट में चल रहे पूजा कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
Ranchi Breaking: अपार्टमेंट में चल रहा था पूजा कार्यक्रम
मिली जानकारी के मुताबिक घर अपार्टमेंट में पूजा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलिंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई और लपटों ने सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
Read More- Breaking News: राज्यसभा चुनाव में बिहार की पांचो सीटों पर बीजेपी का क्लीन स्वीप, हरियाणा में विवाद
Ranchi Breaking: घर की कई चीजे जलकर खाक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Read More- Ranchi News: रांची में इंसानियत शर्मसार-मौसी पर नाबालिग भांजी को बेचने का आरोप, लोगों ने पकड़कर…
राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल जरूर पैदा कर दिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









