Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। पिछले एक महीने से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहने के बाद, मंगलवार को उन्हें छुट्टी (Discharge) दे दी गई है। 90 वर्षीय सलीम खान अब अपने घर वापस आ चुके हैं।
क्या थी सलीम खान की बीमारी?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज (Minor Brain Hemorrhage) हुआ था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मशहूर डॉक्टर जलील पारकर की निगरानी में रखा गया था। इलाज के दौरान एक छोटा सा सफल मेडिकल प्रोसीजर भी किया गया था।
Salim Khan Health Update: स्वास्थ्य में सुधार
शुरुआती दिनों में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उनकी रिकवरी उम्मीद से बेहतर रही। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है, जिसके बाद ही उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया। 90 वर्ष की आयु में इस गंभीर स्थिति से उबरना उनके चाहने वालों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
बॉलीवुड सितारों का लगा रहा जमावड़ा
सलीम खान की बीमारी की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड उनके स्वास्थ्य की कामना करने लगा। अस्पताल में उनसे मिलने सलमान खान, अरबाज और सोहेल खान के अलावा इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी पहुंचे:
शाहरुख खान और आमिर खान ने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना। उनके पुराने साथी और मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी उनसे मिलने पहुंचे। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब उन्हें घर पर कम्पलीट रेस्ट की सलाह दी गई है।













