Ranchi News: डोरंडा में हेल्मेटधारी अपराधियों का कहर
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। मंगलवार की शाम डोरंडा थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके में स्थित ‘अपना मार्ट’ (Apna Mart) में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
दुकानदार के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब चार अज्ञात युवक बाइक से आए। सभी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार दिखाते हुए स्टाफ को डराया और काउंटर पर रखे 67,000 रुपये लूट लिए। दुकानदार का कहना है कि अपराधी इतने शातिर थे कि उन्होंने महज कुछ ही मिनटों में पूरी घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई करतूत
यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चार युवक तेजी से मार्ट के अंदर दाखिल होते हैं, गन पॉइंट पर कैश लेते हैं और पलक झपकते ही बाहर निकल जाते हैं।













