Palamu News: पलामू जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पकरिया गांव के सचिन कुमार और नावाखास के आशीष कुमार के रूप में हुई है। पूरी घटना नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पुराने यज्ञशाला के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Ranchi News: रांची में गैस की कालाबाजारी पर एक्शन मोड में डीसी-गैस एजेंसियों को दिये ये अहम निर्देश
Palamu News: बाजार से वापस लौटने के दौरान घटी घटना
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाजार से अपने-अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दोनों बाइक चालकों की आशीष कुमार और सचिन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।
Related Post
Read More- Big Breaking: असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, इन नेताओं का कटा टिकट
Palamu News: बाइक के पीछे बैठा भाई गंभीर रुप से घायल
इस हादसे में आशीष के साथ बाइक पर बैठा उसका भाई आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
हालांकि मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सचिन और आशीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश का इलाज जारी है। गुरुवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।












