Ranchi Ramnavami Traffic Update: राजधानी रांची में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। शोभायात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस ने 26, 27 और 28 मार्च के लिए विस्तृत ट्रैफिक रूट चार्ट(Ranchi Ramnavami Traffic Update) जारी किया है। मेन रोड, रातू रोड और कचहरी चौक जैसे प्रमुख इलाकों में वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। जाम से बचने के लिए पढ़े पूरी खबर।
26 मार्च: झांकियों के लिए शाम से लागू होंगी पाबंदियां
26 मार्च को विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली झांकियों के कारण शाम से ही यातायात व्यवस्था बदल जाएगी।
- भारी वाहन: शाम 4:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक प्रवेश वर्जित।
- छोटे मालवाहक: शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक परिचालन बंद।
- प्रतिबंधित मार्ग: किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक और सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो और बसों का चलना मना है।
27 मार्च: मुख्य शोभायात्रा के दिन ‘मेन रोड’ रहेगा पूरी तरह बंद
शुक्रवार को रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसके कारण दोपहर से देर रात तक शहर का ‘मेन रोड’ वाहनों के लिए बंद रहेगा।
प्रमुख समय सीमा:
- भारी वाहन: सुबह 8:00 बजे से 28 मार्च की सुबह 4:00 बजे तक नो-एंट्री।
- ऑटो और टोटो: दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक परिचालन पूरी तरह बंद।
Ranchi Ramnavami Traffic Update: शहर में ‘नो-एंट्री’
दोपहर 1:00 बजे से शहर के कुछ इलाकों में नो-एंट्री रहेगी..
| स्थान | प्रतिबंधित दिशा |
| एसएसपी आवास चौक | कचहरी और शहीद चौक की ओर प्रवेश बंद |
| सर्कुलर रोड | वाहन केवल जेल चौक तक ही जा सकेंगे |
| जाकिर हुसैन पार्क | कमिश्नर चौक और रेडियम चौक की ओर नो-एंट्री |
| राजेंद्र चौक | ओवरब्रिज और सुजाता चौक की ओर प्रवेश वर्जित |
| पिस्का मोड़ | रातू रोड और न्यू मार्केट की तरफ सामान्य परिचालन बंद |
मेन रोड से जुड़ने वाली सभी गलियां जैसे विष्णु गली, बुधिया गली और चर्च रोड पूरी तरह सील रहेंगी।
28 मार्च: चैती दुर्गा विसर्जन ट्रैफिक अपडेट
शनिवार को चैती दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
- भारी वाहन: सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक शहर में प्रवेश बंद।
- रूट डायवर्जन: विसर्जन जुलूस के मार्ग के आधार पर पुलिस मौके पर ट्रैफिक को डायवर्ट करेगी।
आम जनता के लिए जरूरी निर्देश
रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए कुछ विशेष सुझाव दिए हैं:
- लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक और भारी वाहन शहर के अंदर आने के बजाय रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
- जाम से बचने के लिए मुख्य सड़कों के बजाय वैकल्पिक मोहल्ला मार्गों का प्रयोग करें।
- एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।













