Jharkhand News: हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के उल्लास के बीच हिंसा की दो दुखद घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
धारदार हथियार से हमला
मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद शुरू हुआ। यह बहस इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने धारदार हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
इसी दौरान एक अन्य स्थान पर भी हिंसक झड़प की खबर मिली। यहाँ एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके पर पुलिस मौजुद
घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही जुलूस के मार्ग और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
त्योहार के दौरान हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हत्यारों की तलाश कर रही है।












