Ranchi News: रांची में टी टॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपी शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ चुकी है।
Read More- Koderma News: कोडरमा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi News: एक लाख रुपये की दी गई थी सुपारी
पुलिस के मुताबिक, सचिन यादव ही वह शख्स है जिसने रेस्टोरेंट के अंदर गोली चलाई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी। उसे दशमफॉल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन घटना के बाद उसे पैसे नहीं मिले।
Read More- Ranchi News: रांची के अनगड़ा में भयंकर सड़क हादसा, दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत
Ranchi News: कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है आरोपी
जांच में सामने आया है कि सचिन मूल रूप से धनबाद का रहने वाला है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, उसे पहले से गिरफ्तार आरोपियों ने ही इस काम के लिए तैयार किया था।
Read More- Ranchi News: मोरहाबादी में चल रही थी गैस की कालाबाजारी, पुलिस ने मारा अचानक छापा
इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई थी, जिसने लगातार छापेमारी कर सभी आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







