Dhanbad News: धनबाद के मुनीडीह इलाके में शनिवार देर रात एक जोरदार धमाके ने लोगों को दहला दिया। गैस कटर का सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dhanbad News: जहरीली गैस तेजी से फैलने लगी
जिस वक्त यह घटना हुई उस समय वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे। धमाके के बाद जहरीली गैस तेजी से फैलने लगी, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से दिक्कत होने लगी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय यादव और मो. अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मो. अब्राहिम और मो. इनामउद्दीन का इलाज जारी है।
Dhanbad News: पूरे इलाके में डर और दुख का माहौल
परिजनों के अनुसार, संजय यादव काम से लौटने के बाद ही सांस फूलने और बेचैनी की शिकायत कर रहे थे। उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई।
इधर, एक घायल ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरन काम कराया जा रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में डर और दुख का माहौल है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









