Israel Lebanon Airstrike : मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इजराइल की सेना ने बुधवार को लेबनान पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और एयर स्ट्राइक किया है। इस हमले में एक दिन में 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,100 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
Read More- Ranchi Crime: ओडिशा से ट्रॉली बैग में छिपाकर गांजे की तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Israel Lebanon Airstrike: यह कार्रवाई नए सैन्य अभियान का हिस्सा-इजराइल
यह हमला बेरूत, बेक्का वैली, माउंट लेबनान, सैदोन और दक्षिणी इलाकों के कई गांवों में किया गया। लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक, कई रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।
Read More- Hazaribagh Treasury Scam: बोकारो के बाद हजारीबाग में करोड़ों का गबन, तीन पुलिसकर्मी अरेस्ट
इजराइली सेना ने कहा कि यह कार्रवाई उनके नए सैन्य अभियान का हिस्सा है, जो 2 मार्च से शुरू हुआ था। सेना का दावा है कि इस ऑपरेशन में हिजबुल्ला के 100 से ज्यादा ठिकानों और कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया।
Read More- Khunti News: खूंटी में खूनी खेल-डायन बिसाही के शक में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमला
इस हमले की टाइमिंग ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि उसी दिन अमेरिका ईजराइल और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान हुआ था। हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साफ कहा कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
Israel Lebanon Airstrike: फ्रांस और ईटली समेत कई देशों ने की शांति की अपील
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता। दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह तय करे कि वह शांति चाहता है या युद्ध।
यूरोप में भी इस हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। फ्रांस, यूनाईटेड किंगडम, ईटली और स्पेन ने इसे चिंताजनक बताते हुए शांति की अपील की है।













