Palamu News: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार प्रदीप कुमार और ऑटो में बैठे संतोष कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Palamu News: घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार
मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार मेदिनीनगर के हमीदगंज के रहने वाले थे और पेशे से बीमा एजेंट थे। वहीं प्रदीप कुमार सुआ कौड़िया के निवासी थे। बताया जा रहा है कि ऑटो सतबरवा से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था, तभी जोरकट के पास यह हादसा हुआ।
Palamu News: पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी लालजी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









