Chatra Encounter: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। हजारीबाग-चतरा सीमावर्ती खपिया जंगल क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन ‘Ops KotiNeer’ के तहत सुरक्षा बलों ने चार वांछित नक्सलियों को मार गिराया। इस अभियान के बाद हजारीबाग जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। यह मुठभेड़ शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई।
Read More- Chatra News: चतरा में सुसाइड, ब्वॉयफ्रेंड को विडियो कॉल कर युवती ने लगाई फांसी
Chatra Encounter: 2 AK-47 राइफल, 1 इंसास राइफल समेत अमेरिकी हथियार बरामद
इस अभियान में CRPF, झारखंड पुलिस और STF की संयुक्त टीम शामिल थी। ऑपरेशन की अगुवाई IG CRPF साकेत कुमार सिंह, STF के IG अनुप बिरथरे और ऑपरेशन IG माइकल एस राज के निर्देशन में की गई। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में मौके से 2 AK-47 राइफल, 1 इंसास राइफल समेत अमेरिकी हथियार बरामद की गई है।
मारे गए नक्सलियों में कुख्यात नक्सली सहदेव महतो भी शामिल है, जो क्षेत्रीय कमेटी का सदस्य था और लंबे समय से बोकारो व आसपास के इलाकों में सक्रिय था। सहदेव पर पहले भी कई मामले दर्ज थे और उसे सजा हो चुकी थी। लेकिन वर्ष 2014 में चाईबासा जेल ब्रेक कर वह फरार हो गया था, जिसके बाद से वह लगातार सुरक्षाबलों के निशाने पर था।
Chatra Encounter: हजारीबाग जिला नक्सलमुक्त घोषित
IG CRPF साकेत कुमार सिंह के अनुसार, इस ऑपरेशन में कुल चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें कुछ पर लाखों रुपये का इनाम भी घोषित था। इस सफलता के बाद हजारीबाग जिले को लगभग नक्सलमुक्त घोषित किया जा रहा है।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
IG CRPF साकेत कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा, जो भी नक्सली अब बचे हैं, उन्हें जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन को नई दिशा दे सकें।
Chatra Encounter: नक्सलमुक्त होने तक अभियान जारी रहेगा
उन्होंने यह भी बताया कि सारंडा क्षेत्र में लगातार अभियान जारी है, हालांकि आज वहां किसी मुठभेड़ की सूचना नहीं है। सुरक्षा बलों का कहना है कि जब तक राज्य पूरी तरह नक्सलमुक्त नहीं हो जाता, तब तक अभियान लगातार जारी रहेगा।
Read More- Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!
इस सफलता के बाद अब राज्य में सक्रिय नक्सलियों की संख्या काफी कम रह गई है। जारी सूचना के मुताबिक सारंडा में दो 1-1 करोड़ के ईनामी नक्सली अपने दस्ते के साथ सक्रिय है। तो वही अन्य जिलों की बात की जाए तो 8 नक्सली बिना की दस्ते के अकेले भ्रमण शील है। जिन्हें जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









