Chatra News: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान नेहा कुमारी के रुप में हुई है। ने सुसाइड करने से पहले अपने प्रेमी को वीडियो कॉल किया और उसके सामने फांसी के फंदे में झूल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Gumla News: गुमला में मातम-नदी में नहाने गई 5 सहेलियां डूबीं, दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत
Chatra News: सगाई की चल रही थी तैयारी
मिली जानकारी के मुताबिक नेहा की शादी परिवार की सहमति से उसके प्रेमी सोनू कुमार के साथ तय हुई थी। आगामी 29 अप्रैल को दोनों की सगाई होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था और सगाई की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन इसी बीच इस खौफनाक वारदात ने सब कुछ उजाड़ दिया। नेहा का शव कमरे में बांस के सहारे फंदे से झूलता हुआ मिला, जिसे उसके छोटे भाई सौरभ ने सबसे पहले देखा।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
Chatra News: प्रेमी का परिजनो ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
परिजनों ने बताया कि नेहा और गिरिडीह निवासी सोनू के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि सगाई तय होने के बाद से ही सोनू अक्सर नेहा पर शक करने लगा था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि सोनू की प्रताड़ना से नेहा काफी तनाव में थी।
Read More- Noida Violence में बड़ा खुलासा-जमशेदपुर NIT का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जुड़ा है पाकिस्तानी कनेक्शन!
Chatra News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई वीरेंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला है कि नेहा के मोबाइल में सुसाइड के वक्त की वीडियो कॉल और प्रताड़ना से जुड़े कई साक्ष्य मौजूद हैं।
पुलिस ने नेहा के मोबाइल को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।













