Jharkhand News: राजधानी रांची में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, विशेषकर नाबालिग बच्चियों के साथ स्कूल वैन चालकों द्वारा की गई दरिंदगी ने पूरे शहर को खौफ में डाल दिया है। इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूल परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हालिया दुष्कर्म कांड में एक आरोपी का स्कूल वैन चालक होना यह बताता है कि हमारे बच्चे सुरक्षित हाथों में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ड्राइवरों के पुलिस वेरिफिकेशन की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन की सुस्ती बच्चों की जान जोखिम में डाल रही है।
Read More- Chatra News: चतरा में सुसाइड, ब्वॉयफ्रेंड को विडियो कॉल कर युवती ने लगाई फांसी
Jharkhand News: नियमों की सरेआम अनदेखी
अजय राय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि हर स्कूली वाहन में एक जिम्मेदार शिक्षक या महिला स्टाफ का होना अनिवार्य है। लेकिन जमीन पर स्थिति यह है कि बसें और वैन केवल ड्राइवर और खलासी के भरोसे चल रही हैं। यह लापरवाही किसी भी दिन बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकती है।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
Jharkhand News: अभिभावकों में भारी आक्रोश
एसोसिएशन ने मांग की है कि सभी स्कूल वाहनों के चालकों का तुरंत बैकग्राउंड चेक और पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए। साथ ही, बिना सहायक स्टाफ के चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। अजय राय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए न्याय और सुरक्षा मानकों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो अभिभावक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।











