Dhanbad News: अपराधियों के बढ़ते हौसले के बीच कतरास क्षेत्र में हुई शुभम यादव उर्फ तूफान की हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस हत्याकांड में एक वायरल हस्तलिखित पत्र सामने आने से मामला और भी पेचीदा हो गया है तथा जांच को नया एंगल मिल गया है।
Read More- Bokaro News: बोकारो में CBI का छापा-घूस लेते CCL मैनेजर और JMM नेता रंगे हाथ गिरफ्तार
Dhanbad News: घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या
शुक्रवार शाम सोनारडीह ओपी क्षेत्र के कोयरीडीह 7 नंबर में शुभम यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में चाय बना रहा था, जबकि उसकी बुजुर्ग दादी दूसरे कमरे में सो रही थीं। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे असर्फी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Read More- Dhanbad Crime: घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव को गोलियों से भूना, दहशत का माहौल
पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Dhanbad News: एक सप्ताह के भीतर दो बड़ी वारदात
इससे पहले तेतुलमारी में कोयला कारोबारी मनीष सिंह और उनके सहयोगी पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने भी इलाके में दहशत फैला दी थी। एक सप्ताह के भीतर दो बड़ी वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक हस्तलिखित पत्र वायरल हो रहा है, जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह पत्र जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव शुभम कुमार द्वारा पूर्व में पुलिस महानिदेशक को लिखा गया था। पत्र में धनबाद के एक सांसद और कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के कथित संबंधों की जांच की मांग की गई थी। हालांकि, पत्र की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
Dhanbad News: अमन सिंह गिरोह से जुड़ा था शुभम यादव
वहीं, मृतक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। शुभम यादव पर कई मामले दर्ज थे और वह कथित रूप से अमन सिंह गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस इसे गैंगवार का परिणाम मानकर भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वायरल पत्र के पहलू को भी ध्यान में रखा गया है। पुलिस ने जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।












