Dhanbad Crime: धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव और मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More- Bokaro News: बोकारो में CBI का छापा-घूस लेते CCL मैनेजर और JMM नेता रंगे हाथ गिरफ्तार
Dhanbad Crime: शुभम को तीन गोलियां लगीं है
यह घटना सोनारडीह ओपी से महज 300 मीटर दूरी पर एनएच-32 किनारे स्थित उनके घर में हुई।बताया जा रहा है कि शुभम अपनी दादी के साथ घर पर थे, तभी दो हमलावर अचानक अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शुभम को तीन गोलियां लगीं-दो छाती में और एक सिर में।
Read More- Chatra News: चतरा में सुसाइड, ब्वॉयफ्रेंड को विडियो कॉल कर युवती ने लगाई फांसी
Dhanbad Crime: पुलिस ने मौके से पांच खोखे बरामद किए
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल शुभम को पहले कतरास और फिर निचितपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें धनबाद के असर्फी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Read More- Big Breaking : चतरा में बड़ा एनकाउंटर-15 लाख इनामी शहदेव गंझू समेत 4 नक्सली ढेर
घटना के बाद अस्पताल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से पांच खोखे बरामद किए हैं और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।












