PM Modi आज शनिवार रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि वे किस मुद्दे पर बोलेंगे। ऐसे में देशभर में उनके संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
महिला आरक्षण बिल के बाद सियासी माहौल गरम
PM Modi का यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो सका। यह बिल संसद में चर्चा के बाद मतदान के लिए लाया गया था, लेकिन जरूरी बहुमत नहीं मिलने से पारित नहीं हो पाया।
बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया। संविधान संशोधन बिल होने के कारण इसे पास कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी।
बिल में क्या था बड़ा प्रस्ताव?
सरकार ने इस बिल के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव रखा था। साथ ही लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की व्यवस्था भी शामिल थी।
सरकार की योजना थी कि इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाए, ताकि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ सके।
मोदी सरकार को बड़ा झटका
पिछले 12 वर्षों में यह पहला मौका माना जा रहा है जब मोदी सरकार सदन में कोई बड़ा संवैधानिक बिल पास नहीं करा सकी। इसे सरकार के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है, वहीं विपक्ष इसे अपनी रणनीतिक जीत बता रहा है।
दो अन्य बिलों पर वोटिंग नहीं कराई गई
महिला आरक्षण पैकेज से जुड़े दो अन्य बिल भी सरकार लेकर आई थी, लेकिन उन पर मतदान नहीं कराया गया। इनमें शामिल थे:
- परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026
- केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026
सरकार का कहना था कि ये दोनों बिल मुख्य विधेयक से जुड़े हुए हैं, इसलिए अलग वोटिंग की जरूरत नहीं है।
आज रात क्या होगा बड़ा ऐलान?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने संबोधन में क्या कहेंगे। क्या वे महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरेंगे, कोई नई रणनीति बताएंगे, या फिर देशहित से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सुनाएंगे? इसका जवाब रात 8:30 बजे मिलेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









