Ranchi के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पीछे स्थित मैदान की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: Dhanbad News: शुभम यादव हत्याकांड में वायरल पत्र से जांच में नया मोड़
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश साहू के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय सुरेश साहू का पुत्र और ग्राम हेथु, थाना एयरपोर्ट क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।












